परिवहन विमानों में अमेरिकी सी-130जे सुपर हरक्यूलिस और सी-17 ग्लोबमास्टर जैसे विमान अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। सी-295 का डिजाइन यूरोपीय कंपनी एयरबस का है। अपाचे और चिनूक हेलिकॉप्टर भी अमेरिकी मूल के हैं, जबकि एमआई-17 रूस का है।
सारंग के ध्रुव पूरी तरह स्वदेशी
एयर शो में स्वदेशी तकनीक का प्रमुख उदाहरण सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम है। यह टीम एचएएल के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव के जरिये करतब दिखाती है। इसकी डिजाइन भी भारत में बनी हैं और इसका निर्माण भी यहीं हुआ है। प्रचंड लड़ाकू हेलिकाॅप्टर और रुद्र भी भारतीय तकनीक के उदाहरण हैं। वहीं, सूर्यकिरण टीम के हॉक्स का मूल डिजाइन ब्रिटेन का है, लेकिन निर्माण भारत में हुआ है।