पीड़ितों की शिकायत पर एसडीएम वागीश शुक्ला ने चौकी इंचार्ज माहुल को आदेशित किया कि तत्काल निर्माण कार्य को रोक दें। इसके साथ ही जांच कर मामले में कार्रवाई की बात कही। वहीं, शौकत अली का कहना है अतिक्रमण का आरोप निराधार है। विपक्षियों की ओर से बदनाम करने की साजिश की जा रही है।