आईआईटी बीएचयू में सोशल मीडिया प्लेटफार्म की अभद्र टिप्पणी पर लगाम लगाने के लिए एआई सॉफ्टवेयर बनाया गया है। इससे भारत की अलग अलग भाषाओं में होने वाली साइबर बुलिंग पर लगाम लगाई जा सकेगी। ये तकनीक डिजिटल और सोशल मीडिया पर अपमानजनक शब्दों को ट्रेस करेगा।
आईआईटी बीएचयू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर नकेल कसने की नई तकनीक निकाली है। एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) टूल तैयार किया है जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का इस्तेमाल कर बने अमर्यादित वाक्यों और शब्दों को पहचानेगा। इस सिस्टम को वैज्ञानिकों ने कोड मिक्स डाटासेट का नाम दिया गया है।
इसकी खासियत ये है कि यदि सोशल मीडिया पर रोमन या देवनागरी दोनों लिपियों में कोई गाली-गलौज, अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी की गई है तो ये सिस्टम यूजर्स को पहले ही अलर्ट कर देगा। इससे सोशल मीडिया के विवादों और साइबर क्राइम से बचा जा सकेगा। ये शोध संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविंद्रनाथ चौधरी और उनके शोधार्थियों ने किया। डॉ. चौधरी के शोध छात्र पारस तिवारी ने देवनागरी लिपि और रोमन मिक्स टेक्स्ट का विश्लेषण किया। अभद्र शब्दों और टिप्पणियों को इकट्ठा किया। इसके बाद मशीन लर्निंग टूल की सहायता से इस तकनीक को तैयार किया।