वाराणसी। गृहकर, जलकर और सीवरकर की वसूली और सूचना तंत्र को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से निगम जल्द ही एआई चैटबॉट (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट) के माध्यम से हाउस टैक्स का बिल भेजेगा।
यह एआई आधारित सिस्टम सीधे भवन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्स एप के माध्यम से डिमांड नोटिस और कर संबंधी सूचनाएं स्वतः (ऑटोमैटिक) भेज देगा। निगम के इस कदम से शहर के लगभग 2.32 लाख से अधिक भवन स्वामियों को सीधा लाभ मिलेगा। ब्यूरो