फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद विमान हादसा: बनारस में भाजपा, कांग्रेस ने जताई संवेदना; व्यापारियों ने की श्रद्धांजलि सभा

Thu, 12 Jun 2025 10:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद काशी के लोगों ने भी अपनी संवेदना जाहिर की है। मृतकों और उनके परिवार वालों के प्रति अपना दुख प्रकट किया है। भाजपा, कांग्रेस सहित तमाम राजनैतिक दलों श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में कांगेसजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद विमान हादसे पर कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। गुरुवार को भारत माता मंदिर में कांग्रेसजनों ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रख मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नम आंखों श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अहमदाबाद में हुए अत्यंत दुखद विमान हादसे में यात्रियों, पायलटों एवं क्रू सदस्यों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। साथ ही, इस विमान हादसे में कुछ मेडिकल छात्रों की भी मृत्यु हुई है तथा कई घायल हुए हैं।

हम कांग्रेसजन शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है।सरकार तत्काल प्रभाव से मुआवजा राशि को देने की घोषणा करे व जो भी तकनीकी समस्या रही हो उसकी जांच की जाए की भविष्य में दोबारा इस तरह की भयावह घटना न घटित हो। संयोजन प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई ऋषभ पांडेय ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,पार्षद प्रिंस राय खगोलन, विश्वनाथ कुंवर, चंचल शर्मा, ओमप्रकाश ओझा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद की घटना पर व्यापारियों ने जताया शोक
एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर व्यापार मंडल ने गुरुवार को शोक जताया। वरुणा क्षेत्र व्यापार मंडल ने ईश्वर से प्रार्थना की। महामंत्री सोमनाथ विश्वकर्मा, संजय बनर्जी, डॉ. राकेश त्रिवेदी, कुलदीप सिंह, वाराणसी फर्नीचर एंड फर्निशिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री रमेश यादव, मनोज जायसवाल, नदेसर-घाैसाबाद व्यापार समिति के अध्यक्ष सुजीत गुप्ता आदि ने भी शोक जताया।

अहमदाबाद विमान हादसे पर भाजपाजनों ने जताया शोक
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। विमान में दो पायलट, दस क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे, हादसे में अधिकांश लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। संवेदना जताने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें