फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे का रामनगर की गुरुद्वारा गली से अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। गोलाघाट निवासी व्यापारी सरदार सोनू सिंह के पुत्र जसमीत सिंह उर्फ यश (14) का बाइक सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया। कुछ देर बाद दूध विक्रेता ताऊ यादव उसे लेकर घर पहुंचा और बताया कि यश नेशनल हाईवे पर बेहोश पड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। परिजन गुरुद्वारा गली के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर दोनों बदमाशों को चिह्नित करने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

रामनगर कस्बा स्थित अशोक स्तंभ के समीप सरदार सोनू सिंह की कपड़े की दुकान है। उनका बेटा यश कक्षा सात में पढ़ता है और अपने किसी दोस्त से मिलने गुरुद्वारा गली में गया था। होश में आने पर यश ने बताया कि गुरुद्वारा गली में एक व्यक्ति ने अचानक उसके मुंह पर कोई कपड़ा रखा और इसके बाद क्या हुआ वह नहीं जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें