फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किसान पाठशाला का आज उद्घाटन करेंगे कृषि मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बृहस्पतिवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे श्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। सुबह 10:30 बजे कमिश्नरी में खरीफ 2023 के तहत आयोजित किसान पाठशाला का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि द मिलियन फार्मर्स स्कूल के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का कृषिमंत्री उद्घाटन करेंगे। जनपद के प्रत्येक ग्राम में दो दिवसीय गोष्ठी/किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। किसान पाठशाला के जरिए किसानों को कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं कृषि से संबद्ध अन्य विभागों की योजनाओं तथा कृषि की नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें