वाराणसी। लू से फसलों को बचाने के लिए कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लू के प्रकोप से कृषि फसलों की सुरक्षा/भूमि में जल एवं नमी संरक्षण के लिए मल्चिंग एवं खरपतवार नियंत्रण की व्यवस्था की जाए। उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने बताया कि किसान नियमित अंतराल पर शाम को खेतों में हल्की सिंचाई करें। समय पर अंतः कर्षण क्रियाओं से तैयार मल्च से भूमि सतह से होने वाली नमी की वाष्पीकरण द्वारा होने वाली हानि को रोकें। खेतों में जैविक खादों का प्रयोग, फसलों की बुवाई पंक्तियों में करें। सिंचाई करते समय जल की क्षति को कम करने के लिए सबसे आसान एवं सस्ती तकनीक के रूप में पॉलीथीन शीट का उपयोग करें। संवाद