वाराणसी। जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के 3,92,921 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए बुधवार को आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने नवाबगंज आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को खुराक पिलाकर एक माह तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होगा। सीएमओ ने कहा कि विटामिन-ए बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और आंखों की रोशनी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ब्यूरो