फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कृषि वैज्ञानिकों ने 4 ब्लॉक से लिए मिट्टी के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल मिशन ऑन सॉयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना के तहत सोमवार को चार ब्लॉकों में एक वृहद मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत विकास खंड हरहुआ,सरैया,काशी विद्यापीठ,उच्च उत्पादकता एवं नरउर तथा आराजीलाइन में किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लिए गए। कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर के डॉ. राहुल कुमार सिंह ने किसानों को मृदा परीक्षण की आवश्यकता, हरी खाद के प्रयोग, उड़द-मूंग की खेती, फसल चक्र अपनाने और ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर खेतों में संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सहित कई अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें