बीएचयू के तीन स्कूलों में प्रधानाचार्यां और शिक्षकों की भर्ती की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। 17 और 18 अगस्त को परीक्षाएं कराई जाएंगी। 53 पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं। इसमें सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल, सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल और रणवीर संस्कृत विद्यालय प्रधानाचार्य के साथ ही आठ विषयों के लिए नौ पीजीटी, 16 विषयों के लिए 29 टीजीटी और 14 प्राइमरी शिक्षकों के पद शामिल हैं। इनकी परीक्षाएं चार कैटेगरी में होंगी। प्रधानाचार्य, पीजीटी, टीजीटी और प्राइमरी शिक्षकों के लिए अलग-अलग पेपर होंगे। प्रधानाचार्य का पेपर 150 अंकों का होगा। वहीं, पीजीटी-टीजीटी और प्राइमरी शिक्षकों की परीक्षा 180 अंकों की होगी।