फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर : मैदान में फिसलन रही तो सड़क पर दौड़ेंगे भर्ती के अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय में 8 से 21 नवंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बारिश की वजह से मैदान में कीचड़ है। अगर मैदाल में फिसलन रही तो 1600 मीटर की दौड़ सड़क पर कराई जाएगी। इसके लिए नेहरू पार्क से विजयंता चौराहे तक वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सिटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि भीड़ से बचने लिए असफल अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक छोड़ा जा सके। लगातार हो रही बारिश के चलते भर्ती कार्यालय ने रैली को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए वैकल्पिक इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
नगर निगम के सहयोग से रणबांकुरा स्टेडियम में वाटरप्रूफ पंडाल और टिन शेड लगाए जा रहे हैं, ताकि बारिश की स्थिति में भी भर्ती प्रक्रिया प्रभावित न हो। भर्ती निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के ठहरने वाले स्थानों पर साफ-सफाई, फॉगिंग छावनी परिषद और नगर निगम के सहयोग से करायी जाएगी।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने सभी दस्तावेज पहले से तैयार और सत्यापित कर लें। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास, जाति, धर्म, पुलिस एवं विद्यालय चरित्र प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान या नगर निगम द्वारा जारी पैन कार्ड, आधार कार्ड की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें