जखनियां व जमानियां तहसीलों के अभ्यर्थियों ने रेस में हिस्सा लिया।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी छावनी के रणबांकुरा स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती के बारहवें दिन आजमगढ़ के फूलपुर और गाजीपुर जनपद के जखनियां व जमानियां तहसीलों के अभ्यर्थियों ने रेस में हिस्सा लिया। रेस में कुल 7143 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया था जिसमें से 4982 युवकों ने रेस में हिस्सा लिया। जिनमें से 365 अभ्यर्थी सफल हुए। सोमवार को गाजीपुर जनपद के सदर और मोहम्दाबाद तहसीलों के 7487 अभ्यर्थी रेस में हिस्सा लेंगे।