फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti Rally: दौड़ में चार कैटेगरी, 5:30 मिनट में फिनिश करने वालों को दिए जाएंगे पूरे 60 अंक

Sat, 01 Nov 2025 04:19 PM IST
प्रगति चंद रवि प्रकाश सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।

सार

Agniveer Bharti Rally 2025: अग्निवीर भर्ती रैली में इस बार दौड़ में चार कैटेगरी होगी। इसमें 5:30 मिनट में फिनिश करने वालों को पूरे 60 अंक दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर भर्ती रैली में इस बार युवाओं की शारीरिक दक्षता का आकलन पहले से अधिक सटीक तरीके से किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि 1.6 किलोमीटर की दौड़ को इस बार चार समय-सीमाओं में विभाजित किया गया है, जिनके आधार पर अभ्यर्थियों को अंक दिए जाएंगे। इन्हीं अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा बीम टेस्ट के अंक भी निर्णायक भूमिका निभाएंगे। अभ्यर्थियों को 9 फीट चौड़े गड्ढे को एक छलांग में पार करना होगा और जिग-जैग बैलेंस सफलतापूर्वक पूरा करना अनिवार्य होगा। इन दोनों चरणों में असफल उम्मीदवार सीधे बाहर कर दिए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi Airport: वाराणसी एयरपोर्ट के लिए विंटर शेड्यूल जारी, देश और विदेश की यात्रा के लिए रोजाना 49 उड़ानें
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लर्क पद को छोड़कर सभी पदों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 169 सेंटीमीटर तय की गई है, जबकि क्लर्क पद के लिए ऊंचाई 163 सेंटीमीटर अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो उम्मीदवार निर्धारित ऊंचाई से कम हैं, वे रैली में न आएं, क्योंकि ऐसे अभ्यर्थी प्रारंभिक जांच में ही बाहर कर दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें