आजमगढ़, बूढ़नपुर और लालगंज तहसील के 7724 अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया, जिसमें 6231 अभ्यर्थियों ने ही टोकन प्राप्त किए। सुबह पांच बजे के बाद छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अभ्यर्थियों की दौड़ हुई। 1600 मीटर दौड़ में अव्वल आए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता को परखा गया। शैक्षणिक दस्तावेज आदि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अलग किया गया।
अग्निवीर सेना भर्ती में शुक्रवार को आजमगढ़ के 476 अभ्यर्थी पास हुए। छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में आयोजित रैली में आजमगढ़ के 6231 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। शारीरिक दक्षता और दस्तावेज की जांच के बाद 476 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। शनिवार को आजमगढ़ के निजामाबाद, मेंहनगर और सगड़ी तहसील के 7360 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
आजमगढ़, बूढ़नपुर और लालगंज तहसील के 7724 अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया, जिसमें 6231 अभ्यर्थियों ने ही टोकन प्राप्त किए। सुबह पांच बजे के बाद छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अभ्यर्थियों की दौड़ हुई। 1600 मीटर दौड़ में अव्वल आए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता को परखा गया। शैक्षणिक दस्तावेज आदि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अलग किया गया।
16 नवंबर से शुरू हुई अग्निवीर सेना भर्ती रैली में अब तक गोरखपुर, देवरिया, बलिया और मऊ के अभ्यर्थियों ने अपना दमखम दिखाया है। छह दिसंबर तक चलने वाली भर्ती में वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर के अभ्यर्थी शामिल होेंगे। 12 जिलों के एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण कराया था।
वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
छावनी में गंदगी न फैलाने की अपील
सेना अधिकारियों ने भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि छावनी क्षेत्र में साफ-सफाई और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखे। गंदगी न फैलाएं। शौचालय का उपयोग करें।
जालसाजों के फेर में न आएं
सेना अधिकारियों के अनुसार अग्निवीर सेना भर्ती में किसी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं हो सकता। किसी भी जालसाज के झांसे में न आएं। ऑनलाइन व्यवस्था और सीसी कैमरे की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया हो रही है। ऐसे में फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती। यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसकी सूचना सेना भर्ती कार्यालय और नजदीकी पुलिस को दें।