Agniveer Army Recruitment Rally 2024 : वाराणसी समेत पूर्वांचल के 12 जिलों के युवाओं के लिए खुशखबरी है। अग्निवीर सेना भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए चार अगस्त से 21 अगस्त तक का मौका है।
Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर सेना भर्ती रैली चार अगस्त से 21 अगस्त तक छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होगी। इस रैली में वह अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे, जिन्होंने अप्रैल-मई 2024 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास किया है।
विज्ञापन
छावनी सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के अनुसार यह भर्ती अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल के रिक्त पदों के लिए की जा रही है। इस रैली में पूर्वांचल के 12 जिलों मऊ, बलिया, आज़मगढ़, देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर और वाराणसी के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
सेना भर्ती कार्यालय की ओर से रैली से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर, अस्पष्टता से बचने के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। 0542-2506655/ 7518900198 पर संपर्क कर सकेंगे। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों का शिकार न बनें या किसी अनुचित साधन का सहारा न लें, क्योंकि सशस्त्र बलों में सफल करियर के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन करने के उद्देश्य से सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी है।