फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में फिर मांगी रंगदारी, मना करने पर तोड़फोड़ और मजदूरों से मारपीट

Thu, 21 Dec 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सुरक्षा मुहैया न होने तक काम बंद करने का फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू में उपद्रव के दूसरे दिन गुरुवार को एकबारगी फिर रंगदारी मांगने का मामला गरमाया। कुछ युवकों ने इंटरनेशनल ब्वायज हॉस्टल का निर्माण बंद कराकर ठेकेदार से रंगदारी मांगी। मना करने पर तोड़फोड़ और मजदूरों से मारपीट की।
विज्ञापन


ठेकेदार ने विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देने के साथ ही कहा है कि जब तक पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाएगी, काम शुरू नहीं कराया जाएगा। मारपीट से नाराज मजदूरों ने भी परिवार के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया।

इस बीच, विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे आईजी और जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उपद्रव की घटना के मद्देनजर परिसर के साथ ही सिंहद्वार पर एहतियातन फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


एडीएम सिटी और एसपी सिटी खुद हालात पर नजर रख रहे हैं। बीएचयू में बुधवार को हुए बवाल के पीछे भी काम बंद कराकर रंगदारी के लिए धमकाए जाने का मामला सामने आया था। अभी इसकी जांच पूरी भी नहीं हुई थी कि गुरुवार को रंगदारी का एक और मामला सामने आ गया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

आईजी और डीएम पहुंचे विश्वविद्यालय परिसर - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की बीएचयू परियोजना मंडल इकाई की ओर से अंतराष्ट्रीय छात्रावास के समीप ही इंटरनेशनल ब्वायज हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। दिल्ली के ठेकेदार देविंदर सिंह ने उच्चाधिकारियों को दिए पत्र में शिकायत की कि सुबह आठ बजे कुछ युवक आए।

उन्होंने रंगदारी मांगी। न देने पर तोड़फोड़ और मजदूरों-सुपरवाइजर के साथ मारपीट की। मोबाइल तोड़ दिया। काम बंद करा दिया। ठेकेदार ने कुलपति और चीफ प्राक्टर के अलावा सीपीडब्लूडी के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ ही पुलिस-प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में यह भी कहा है कि इस माहौल में काम कराना मुश्किल है।

जब तक पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती तब तक काम शुरू नहीं करा सकेंगे। इस बीच, विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे आईजी दीपक रतन और जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बुधवार को हुई उपद्रव की घटना के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एहतियातन फोर्स मुस्तैद रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें