फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेली में बवाल के बाद बनारस में सतर्कता, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च; संवेदनशील इलाकों में अलर्ट

Sat, 27 Sep 2025 05:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के संवेदनशील इलाकों में स्थानीय पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। इसके साथ ही सीसीटीवी पर भी निगाह रखी जा रही है। सीपी मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।
विज्ञापन
लोहता क्षेत्र में पैदल मार्च निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बरेली में पुलिस की लाठीचार्ज और बवाल को देख वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस सतर्क हो गई है। जुमे की नमाज के बाद पुलिस ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च किया। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नदेसर जामा मस्जिद का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। 

विज्ञापन


मस्जिद प्रबंधन से संवाद कर निर्देश दिए कि बिना अनुमति कोई धार्मिक जुलूस न निकाला जाए और न ही किसी नई परंपरा की शुरुआत की जाए। तीन जोन के डीसीपी को पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त, वारदात पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर क्षेत्र भ्रमण, स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी, सहायता उपलब्ध कराने, जागरूकता फैलाने और शिकायत निवारण तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसीपी कैंट नितिन तनेजा, कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

काशी विश्वनाथ धाम होकर दालमंडी में गश्त
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरी मीना ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, दालमंडी और सनातन धर्म इंटर कॉलेज पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। लंगड़ा हाफिज मस्जिद से नई सड़क होते हुए दालमंडी तक पैदल मार्च निकाला और काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ में डीसीपी क्राइम सरवणन टी रहे।

कड़ी निगरानी के बीच लाट सरैया पर हुई नमाज
पुलिस की मौजूदगी में जुमे की नमाज हुई। लाट सरैया पर डीसीपी क्राइम सवरणन टी., एसीपी कोतवाली डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी और आदमपुर इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने नमाजियों से शांति और आपसी सौहार्द बनाने की अपील की। उधर, जैतपुरा थाना क्षेत्र में एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी और थाना प्रभारी बृजेश मिश्र ने पैदल गश्त किया।
विज्ञापन

पांच किमी पैदल गश्त की परखी सुरक्षा व्यवस्था
भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा, रेवड़ी तालाब सहित अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में टीम ने गश्त की। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी की समीक्षा की गई। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने कहा कि बजरडीहा, खोजवां में 5 किलोमीटर लंबी गश्त की गई। किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए अनुमित जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें