फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमांडू के बाद अब आगरा का दीदार

Wed, 08 Apr 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने काशी के लोगों को काठमांडू के बाद अब एसी बस से आगरा का दीदार कराने की योजना बनाई है। वाराणसी से आगरा और शक्तिनगर के लिए पहली बार एसी बस चलेगी। यही नहीं, अब इलाहाबाद, कानपुर और लखनऊ का सफर भी कूल-कूल होगा। निगम ने छह नई एसी बसें चलाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अधिकारियों के मुताबिक महीने भर के अंदर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन


वाराणसी-काठमांडू मैत्री बस सेवा की सफलता से उत्साहित परिवहन निगम अब काशी से अन्य पर्यटक स्थलों के लिए भी एसी बस सेवा शुरू करेगा। एक बस वाराणसी से आगरा और दूसरी बस आगरा से वाराणसी के लिए चलाई जाएगी। बसों की समय सारिणी इस तरह तय की जाएगी कि एक दिन आगरा घूमने के बाद पर्यटक अगले दिन उसी बस से वापस काशी आ जाएं। कानपुर में बस का मुख्य स्टापेज होगा।

इसी तरह, शक्तिनगर रूट पर पहली बार एसी बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। राजधानी लखनऊ के लिए भी एसी बस सेवा शुरू की जा रही है। यह बस जौनपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। दो बसें इलाहाबाद और एक बस कानपुर के लिए चलाई जाएगी। राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि छह नई एसी बस चलाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उच्चाधिकारियों से सकारात्मक वार्ता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें