ज्ञानपुर। डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे धोखाधड़ी का आरोपी 25 हजार के इनामी को पुलिस ने शनिवार को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा दिया। पुलिस के मुताबिक, भदोही के मर्यादपट्टी में संचालित यूबीआई शाखा से अभियुक्त ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी किया था। भदोही कोतवाली में नौ फरवरी 2022 को आरोपी लक्ष्मीशंकर मिश्र निवासी रेवना इनायत नगर अयोध्या के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने 25 अगस्त को 25 हजार का इनाम घोषित किया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी लक्ष्मीशंकर मिश्रा को प्रयागराज के संगम हाॅस्टल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान निरीक्षक विश्वजीत राय, अरविंद मौर्य मौजूद रहे।