प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिसंबर में सिलिंडर दिया जाएगा। इसके अलावा जनवरी 2026 से मार्च 2026 में भी सिलिंडर दिया जाएगा। योजना के ऐसे लाभार्थी जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, आधार प्रमाणित नही हैं, वे तत्काल अपने-अपने बैंक खाता आधार से लिंक कराते हुए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करें। ताकि निशुल्क उज्ज्वला गैस रिफिल का लाभ प्राप्त हो सके। जिलापूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने कहा कि जिले के एसीटीसी (आधार आधारित नकद अंतरण) उज्ज्वला लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि तत्काल गैस एजेंसी से निशुल्क एलपीजी सिलिंडर रिफिल कराएं।