वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर ग्राम में मंगलवार को 15 वर्ष पहले लापता युवक जोगी बनकर लौटा। वर्षों बाद पुत्र को देखकर मां व परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।
हाजीपुर ग्राम निवासी कल्लू राजभर का पुत्र गुड्डू लगभग 15 वर्ष पूर्व घर से लापता हो गया था। मंगलवार को गुड्डू हाथ में सारंगी लिए जोगी वेश में भिक्षा मांगने के लिए अपने गांव में पहुंचा। कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया। वहीं पुत्र को अचानक आंखों के सामने देख माता आशा का हृदय द्रवित हो उठा। माता के करुण क्रंदन को देख गुड्डू उठकर चल दिया। लोगों ने समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका।