फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 70 दिनों बाद वाराणसी के दशाश्वमेध घाट की भव्य आरती यथास्थान शुरू हुई, भक्तिमय हुए पर्यटक

Thu, 17 Oct 2024 08:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती 70 दिनों के लंबे अंतराल के बाद यथास्थान शुरू हो गई। जलस्तर बढ़ने के बाद जब आरती हुई तो इस दृश्य को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हुई। भक्त इस दौरान देवभाव में डूबे नजर आए।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट की भव्य आरती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट के किनारे अब रोजना मोक्षदायिनी मां गंगा की आरती देखने को मिलेगी। 70 दिनों बाद दशाश्वमेध घाट पर गुंजा घंटे घड़ियाल शंखनाद। घंटी, डमरू की आवाज और मां गंगा के जयकारे के बीच मां गंगा की भव्य आरती हुई और भक्तों ने इस आरती को देख मोक्ष की कामना की।

विज्ञापन






आपको बता दें कि पूरी दुनिया हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती के दर्शन को प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं। इस दौरान मेले जैसा माहौल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक यात्रा पर काशी आए भक्त इस धार्मिक आयोजन की एक झलक पाने के लिए आतुर रहते हैं। बीते दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा आरती का स्थान परिवर्तित हो गया था। बाढ़ के कारण आरती छत पर संपन्न कराई जा रही थी लेकिन आज से यथास्थान गंगा की भव्य आरती की शुरूआत हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें