फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीपी से डीएम कार्यालय तक 150 अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, लेखपाल- अधिवक्ता के बीच मारपीट का है मामला

Mon, 01 Sep 2025 01:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में सोमवार की सुबह अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी पोर्टिको के बाहर का विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के शिवपुर थाने में तीन अधिवक्ताओं पर मारपीट, लूट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करने से नाराज 150 अधिवक्ताओं ने सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी पोर्टिको के बाहर नारेबाजी की।

विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी, सेंट्रल व बनारस बार के अध्यक्ष मंगलेश दूबे, सतीश तिवारी, राजेश गुप्त, शशांक श्रीवास्तव ने पुलिस आयुक्त से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध दर्ज कराया। नारेबाजी के बीच पुलिस ने अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।

अधिवक्ताओं ने सदर तहसील में भी विरोध प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय से लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय तक भारी फोर्स तैनात रही। शुक्रवार शाम तीन अधिवक्ताओं पर दर्ज हुई एफआईआर के बाद कचहरी खुलते ही अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। 150 अधिवक्ता डीएम पोर्टिको में पहुंचे।
विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच गए। दोबारा डीएम पोर्टिको पर पुलिस और लेखपालों के खिलाफ नारेबाजी की। शिवपुर थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाने और लेखपाल की सपंत्ति की जांच की मांग की।

27 अगस्त की शाम तहसील सदर परिसर में लेखपाल और अधिवक्ताओं में हाथापाई हुई थी, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। दो दिन बाद लेखपाल की तरफ से भी तीन अधिवक्ताओं पर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें