Varanasi News: महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय समाज पर हो रहे अत्याचार और अपशब्दों को लेकर वाराणसी में वकीलों में रोष है। इ्से लेकर वकीलों ने थाने में शिकायत की है।
महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय समाज पर हो रहे अत्याचार और अपशब्दों को लेकर राज ठाकरे के खिलाफ अधिवक्ताओं ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। महाराणा प्रताप विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष व अधिवक्ता मनोज सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे बार-बार उत्तर भारतीयों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर समाज में नफरत फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे न केवल उत्तर भारतीयों की भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि देश की एकता और अखंडता पर भी आंच आ रही है। राज ठाकरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की बयानबाजी रोकी जा सके।
थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान राधेश्याम उपाध्याय, संदीप मिश्रा, मधुकर पांडेय और विनीत शुक्ला मौजूद रहे।