फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सोते मिले शिक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विद्यालय में सोते पाए गए सहायक अध्यापक को बीएसए मनीष कुमार सिंह ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है, वहीं संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अध्यापक को विद्यालय अवधि में सोते पकड़े जाने, कमरे से बिस्तर तकिया मिलने और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबन की संस्तुति के बावजूद कार्यवाही के नाम पर प्रतिकूल प्रविष्टि की खानापूर्ति किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामला विकास खंड सोहांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरही का है, जहां 10 मार्च को निरीक्षण करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, सोहांव ने सहायक अध्यापक नंदलाल सिंह को एक कमरे में सोते पाया। कमरे से दो तकिया और बोरे का बिस्तर भी पाया गया था।
विज्ञापन

बीईओ ने 11 मार्च को बीएसए को पत्र लिखकर नंदलाल सिंह के निलंबन व संबंधित प्रधानाध्यापक के वेतन बाधित करने की संस्तुति की थी। मामले में 17 मार्च को बीएसए ने दोनों शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया।
सुनवाई के 23 दिन बाद 9 अप्रैल को प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु जारी आदेश में बीएसए ने यह तो माना है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। वहीं अभिभावकों का कहना कि इसके विरुद्ध शीघ्र ही जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें