दुर्गाकुंड स्थित मंदिर में दुर्गा माता का हुआ श्रृंगार। संवाद
वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित आदिशक्ति मां कुष्मांडा मंदिर में सावन पूर्णिमा पर मां का 11 हजार रुद्राक्ष के दानों से भव्य श्रृंगार किया गया। पंचामृत स्नान के बाद मां को नूतन वस्त्र और आभूषण धारण कराए गए। फूलों से मनोहारी श्रृंगार कर भव्य आरती उतारी गई।
मां के जयकारों से मंदिर परिसर देर रात तक गूंजता रहा। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी और दरबार में भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धा-भक्ति की बयार बहती रही। मंदिर के पुजारी पं. ऋषभ दुबे के निर्देशन में श्रृंगार किया गया। आरती के बाद भक्तों में भोग-प्रसाद वितरित किया गया। गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी मां के चरणों में अर्पित की गई। संवाद