फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने के बाद हुई बैठक में हंगामा

Sat, 08 Oct 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को सात महीने बाद हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और बैठक का बहिष्कार कर दिया। वहीं, सूचना के बाद भी कई अधिकारी नदारद रहे।
विज्ञापन


बैठक शुरू हुई तो एडीओ पंचायत रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शौचालय निर्माण में तमाम ग्राम प्रधान खुलेआम पैसा ले रहे हैं। इस पर वीरेंद्र सिन्हा, अमर नाथ मौर्य, पुष्पराज सिह, नंदलाल भाष्कर, वीरबहादुर सिंह, अनिल मौर्य, रामसेवक, देवराज पटेल, राजेंद्र सिंह, मनोज और मूलचंद समेत सारे ग्राम प्रधान एडीओ के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और फिर बैठक छोड़कर चले गए।

प्रधानों का कहना था कि एडीओ ने झूठे आरोप लगाकर अभद्र व्यवहार किया है। बैठक में मनरेगा का 1.45 लाख रुपये का लेबर बजट पास किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास और कृषि विभाग के अधिकारियां ने योजनाओं के बारे में बताया। वहीं, बिजली विभाग, नलकूप, नहर, जल निगम, उद्यान, आपूर्ति और पशुपालन विभाग के अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे थे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख वंदना सिंह ने की। बैठक में बीडीओ सुरेंद्र प्रसाद और सभी एडीआे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें