स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान
- फोटो : अमर उजाला
एटा में स्कूली बस दुर्घटना में 12 मासूमों के जान गंवाने के अगले दिन शुक्रवार को पूर्वांचल का प्रशासन भी जाग गया।
प्रशासन ने नियमों की धज्जियां उड़ाकर चला रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की ।
इस दौरान कुल 91 स्कूली वाहन सीज और 161 का चालान किया गया।
वाराणसी में ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ के अभियान में बिना परमिट तथा कागजात लेकर नहीं चलने वाले 12 स्कूली वाहन सीज और 49 का चालान कर दिया गया।
इसी तरह चंदौली में 13 वाहन सीज, आजमगढ़ में सात सीज, 52 का चालान, बलिया में 12 सीज, 20 का चालान, मऊ में 20 वाहन सीज, जौनपुर में चार सीज और 14 का चालान, भदोही में सात सीज, नौ का चालान, मिर्जापुर में 11 सीज और पांच का चालान, गाजीपुर में 12 वाहनों का चालान और सोनभद्र में पांच वाहन सीज किए गए।
चंदौली में एक विद्यालय की मान्यता समाप्त करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया है।