पिछले साल साढ़े तीन लाख से अधिक ने किया था आवेदन
- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सत्र 2017-18 में प्रवेश के लिए दाखिले की प्रक्रिया 20 जनवरी के बाद शुरू होगी।
स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
जल्द ही यूनिवर्सिटी एडमिशन कोआर्डिनेशन बोर्ड की मीटिंग में तिथि पर मुहर लगा दी जाएगी। स्कूलों के साथ साथ कालेजों और विश्वविद्यालयों में अगले सत्र में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।
बीएचयू में पढ़ने वाले देश भर के विद्यार्थियों को भी यहां के आवेदन प्रक्रिया का इंतजार रहता है।
उनका इंतजार फिलहाल कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है।
शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन प्रक्रिया के लिए बुलेटिन तैयार किया जा रहा है।
कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय ने बताया कि 20 जनवरी के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बता दें कि पिछले साल साढ़े तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।