हरिश्चन्द्र स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के विधि प्रथम सेमेस्टर में ओबीसी, अनुसूचित जाति और दिव्यांग कोटे की बची सीटों पर वरीयता के अनुसार बृहस्पतिवार को दाखिला होगा। प्रवेश समिति संयोजक प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने बताया कि दोपहर 12 से 2 बजे तक ओबीसी वर्ग की बची 6 और अनुसूचित जाति वर्ग की नौ सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। प्रो. शर्मा ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से समय से उपस्थिति की अपील की है। ब्यूरो