फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: प्रशासन ने रोमांचक मैच में पत्रकार एकादश को 6 विकेट से हराया, डीएम ने की घातक गेंदबाजी

Sun, 22 Oct 2023 02:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सांसद खेल महोत्सव के तहत जयनारायण इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को फ्रेंडली क्रिकेट मैच में प्रशासन ने पत्रकार एकादश को 6 विकेट से हराया। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने मात्र सात रन खर्चकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव के तहत फ्रेंडली क्रिकेट मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद खेल महोत्सव के तहत वाराणसी के जयनारायण इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को फ्रेंडली क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन ने पत्रकार एकादश को 6 विकेट से हराया। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने घातक गेंदबाजी की। मैन ऑफ द मैच सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला की शानदार बल्लेबाजी 38 रन (27 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) की मदद से जिला प्रशासन ने दो गेंद रहते रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचे थे।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले खेलते हुए काशी पत्रकार संघ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 90 रन बना सकी। अमित मिश्रा ने 38 और पुरषोत्तम चतुर्वेदी ने 17 रनों की पारी खेली। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने तीन ओवर में सात रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा सुजीत कुमार ने भी तीन और रवि कुमार ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण किया।  91 रनों के विजय लक्ष्य को जिला प्रशासन की टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दोनों के बीच मैच काफी रोमांचक रहा। अपर नगर आयुक्त अमित शुक्ला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए। इसमें उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

विज्ञापन

इसके अलावा दुष्यंत ने 19 और सुजीत ने 10 रनों की पारी खेली। पत्रकार एकादश से अमित मिश्र, रविकर दुबे, दीनबंधु राय और शंकर चतुर्वेदी को एक-एक कामयाबी हाथ लगी। शाश्वत और देवेश ने अम्पायरिंग और आनन्द विजय सिंह ने स्कोरिंग की। काशी पत्रकार संघ की ओर से रोहित चतुर्वेदी, शैलेश चौरसिया, विनय शंकर सिंह, संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता और चंदन रूपानी ने  भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विजेता और उपजेता टीम के खिलाड़ियों को जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल और काशी पत्रकार संघ के महामंत्री अखिलेश मिश्र ने पुरस्कृत किया। इस दौरान मीडिया, खेल और जिला प्रशासन से जुड़े विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें