फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से धरना दे रहे थे छात्र: बीएचयू बिरला हॉस्टल के एडमिन वार्डन हटे, जल्द सुधरेगी छात्रावास की व्यवस्था

Fri, 22 Sep 2023 07:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के बिरला हॉस्टल में लगे वाटर कूलर में मरा चूहा मिलने, मेस न चलने सहित कई समस्याओं को लेकर छात्र बीते सोमवार से धरना दे रहे थे। शुक्रवार को कला संकाय प्रमुख ने छात्रों के बीच पहुंचे। एडमिन वार्डन को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने और हॉस्टल कोआर्डिनेटर को इसकी जिम्मेदारी देने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
बिरला हॉस्टल के सामने सड़क पर छात्र धरने पर बैठे थे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बिरला हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का धरना पांचवें दिन समाप्त हो गया। शुक्रवार को धरना स्थल पर कला संकाय प्रमुख प्रो. किशोर मिश्र ने एडमिन वार्डन को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने और हॉस्टल कोआर्डिनेटर को इसकी जिम्मेदारी देने की जानकारी दी। कहा कि मेस का सुचारू रुप से संचालन कराने के साथ ही यहां आरओ वाटर भी लगवाया जाएगा। इसके बाद छात्र धरने से उठ गए। 

विज्ञापन


बिरला हॉस्टल में लगे वाटर कूलर में मरा चूहा मिलने, मेस न चलने सहित कई समस्याओं को लेकर छात्र सोमवार से हॉस्टल के सामने रास्ता जाम कर धरना दे रहे थे। सभी एडमिन वार्डन को हटाने की मांग पर अड़े थे। शुक्रवार दोपहर में छात्रों के बीच पहुंचे कला संकाय प्रमुख पहुंचे।

उन्होंने बताया कि नए एडमिन वार्डन की तैनाती तक हास्टल कोऑर्डिनेटर डीके ओझा को कार्यभार दे दिया गया है। जल्द ही मेस संचालन की व्यवस्था की जाएगी। शोध छात्र नील दूबे ने बताया कि संकाय प्रमुख के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया है। यदि 15 दिन के भीतर मांगों को नहीं पूरा किया गया तो फिर से आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें