फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत और बचाव के लिए शासन से मांगे 50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एडीएम वित्त एवं राजस्व सतीश पाल ने कहा कि चंबल नदी का पानी बनारस में आ रहा है। गंगा खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर बह रही हैं। उम्मीद है कि शुक्रवार दोपहर बाद पानी स्थिर हो जाए। राहत और बचाव के लिए शासन से 25 लाख रुपये मिले थे। 50 लाख रुपये की और डिमांड की गई है।
विज्ञापन

गुुरुवार को रायफल क्लब में पत्रकारों से एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा कि अब तक 550 परिवारों को राहत सामग्री का पैकेट बांटा गया है। इसमें तकरीबन 40 किलो सामान है। इनमें 14 आइटम हैं, जिनमें आटा, चावल, दाल, लाई, चना, बिस्किट, आलू, धनिया, मिर्च, रिफाइंड, माचिव, मोमबत्तियां और नमक आदि शामिल है। पांच थाना क्षेत्र कैंट, सारनाथ, जैतपुरा, आदमपुर और लंका क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रत्येक थाना क्षेत्र में तीन-तीन नाव लगाई गई हैं। हर नाव पर लाइफ जैकेट और ट्यूब रखा गया है। बुजुर्ग और बच्चों के लिए फूड पैकेट और दूध का इंतजाम किया गया है। प्रधानों को अधिकार है कि विशेष परिस्थिति में वे पांच हजार रुपये तत्काल खर्च कर बाढ़ पीडि़तों की मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें