Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में एडीएम सिटी आलोक वर्मा संभागीय और उप संभागीय कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। वह अपनी गाड़ी 200 मीटर पहले खड़ी कर पैदल ही कार्यालय पहुंच गए। यह देख विभाग में हलचल मच गई।
एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने शुक्रवार की अपराह्न हरहुआ स्थित संभागीय और उप संभागीय कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले वह अपनी गाड़ी 200 मीटर पहले खड़ी कर पैदल ही आरटीओ कार्यालय पहुंचे। अचानक एडीएम सिटी को पैदल आता देख विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई। कई बिचौलिए दुबक कर निकले गए।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
एडीएम सिटी ने प्रथम प्रवेश द्वार के सामने बने कार्यालय में पहुंचे तो पाया कि सभी कर्मचारी अपने पहचान पत्र के साथ अपने-अपने पटल पर मिले। पटल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों के मोबाइल नंबर दर्ज मिले। विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं में जमा होने वाले फीस बोर्ड को देखा। उपस्थिति पंजिका में कर्मचारी रोहित कुमार की अनुपस्थिति पर मालूम चला कि उसकी ड्यूटी परिवहन आयुक्त कार्यालय में लगाई गई है।
इस दौरान अपने कार्य को लेकर आए वाहन स्वामियों से एडीएम सिटी ने संवाद किया। वाहन स्वामियों ने बताया कि जो कार्य ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है, उस कार्य के लिए कार्यालय आना पड़ा है। संबंधित कार्यालय के लिपिक से संपर्क कराते एडीएम सिटी ने समस्या का तुरंत समाधान कराया। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि निरीक्षण में कुछ ऐसी खामियां नहीं मिली।