जिला जेल चौकाघाट में एडीएम सिटी और एडीसीपी वरूणा जोन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का हाल जाना। बताते चलें कि इस दौरान कैदियों से समस्या भी पूछते नजर आए। पिछले दिनों जेल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठते नजर आ रहे थे।
एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा और एडीसीपी वरुणा सरवन टी ने बुधवार देर शाम जिला जेल चौकाघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरक के साथ ही भोजनालय, अस्पताल का निरीक्षण किया। बंदियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझाव को जाना।
विज्ञापन
लगभग एक घंटे तक निरीक्षण के दौरान कारागार के अधीक्षक आचार्य डॉक्टर उमेश सिंह, जेलर राजेश कुमार रहे। बताते चलें कि पिछले दिनों जेल की अव्यवस्था को लेकर सवाल उठते नजर आ रहे थे लिहाजा अधिकारी जेल पहुंचकर कैदियों से व्यवस्था का सच जानते नजर आए।