फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: 10 ओवर में 122 रन का पीछा करने उतरी आरसीबी 87 ही बना सकी, पढ़ें वाराणसी में खेल की खबरें

Sun, 16 Nov 2025 01:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में क्रिकेट, फुटबाॅल, हैंडबाॅल, हाॅकी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के बाहर जाकर भी खिलाड़ी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
रुइया मैदान में लीग का उद्घाटन करते एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News in Hindi: चिकित्सा विज्ञान संस्थान की ओर से आईएमएस प्रीमियर टी-10 लीग शनिवार शाम रूईया मैदान पर शुरू हुई। सीजन-2 में 180 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन मैच में ऑफिसर्स एकादश के ओपनिंग बल्लेबाज अंकुश मीणा ने 29 बॉल पर 75 रन बनाकर रायल चैलेंजर्स बनारस की टीम को 34 रनों से हरा दिया। टाॅस जीतकर रॉयल चैलेंजर बनारस की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। 

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी कर ऑफिसर एकादश ने 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। इसमें अंकुश मीणा ने सर्वाधिक 75 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राॅयल चैलेंजर्स बनारस की टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गया। उद्घाटन एमएलसी हंसराज मिश्र, आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने किया। संचालन प्रो. विजय नाथ मिश्र, धन्यवाद ज्ञापन प्रो राजेश ने किया। 

विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
आदित्य के 6 विकेट से सेमीफाइनल में जयनारायण 
आदित्य यादव की धारदार गेंदबाजी (7 ओवरों में 2 मेडन, 11 रन और 6 विकेट) से जयनारायण घोषाल क्रिकेट क्लब ने द क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। डीएवी कॉलेज मैदान में स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति अंडर 16 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जयनारायण घोषाल टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी। द क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवरों में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के किशन ने 80 रनों की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी जयनारायण घोषाल की टीम ने केवल 27.4 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर 149 रन बना लिए। जयनारायण के समग्र ने नाबाद 59 और भानु ने नाबाद 35 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। आदित्य यादव मैन ऑफ द मैच चुने गए। 

शुभंकर रथ का स्वागत करते शिक्षक और छात्राएं। - फोटो : संवाद
तीरंदाजी शुभंकर ने बताया खेल का महत्व
69वीं माध्यमिक स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभंकर रथ शनिवार दोपहर मलदहिया स्थित जीजीआईसी पहुंचा। यहां प्रधानाचार्य निशा यादव और उप प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने रथ का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रवक्ता पूनम राय, कुसुमलता सोनकर नसरीन बानों, निरुपमा श्रीवास्तव, अर्पणा श्रीवास्तवने बालिकाओं को खेल का महत्व समझाया। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की खिलाड़ियों से जुड़ी योजनाओं और छात्रवृत्ति की जानकारी दी। संचालन घनश्याम चोटीवाला ने किया। काशी में पहली बार 19 से 21 नवंबर तक राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। संवाद

हरमन माइनर व सेंट्रल स्कूल के बीच सेफा आज
डॉ. एनीबेसेंट मेमोरियल अंतर विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल रविवार को कमच्छा स्थित सेंट्रल हिंदू बाॅयज स्कूल में खेला जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वाति अग्रवाल ने इसके लिए छह टीमों ने पंजीकरण कराया था। पहला सेमीफाइनल हरमन माइनर और सेंट्रल हिंदू स्कूल में रविवार सुबह 10 बजे से होगा। 

फुटबॉल टीम में वाराणसी के आर्यन का चयन
स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से कोलकाता में 17 से 21 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए उप्र स्पेशल फुटबॉल टीम शनिवार को घोषित की गई। पुरुष टीम में कृष्णा अग्रवाल, निहाल अहमद और गर्ल्स टीम में मिजना अली का चयन हुआ है। पुरुष टीम में इटावा के प्रणव, राज सिंह, साहिल, लखनऊ के मृत्युंजय कुमार और वाराणसी के आर्यन भी शामिल हैं। सत्येंद्र यादव और अमित कुमार को टीम का कोच चुना गया है।

कुराश में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का सम्मान
आराजीलाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने क्षेत्र के कुराश खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कुराश के सभी खिलाड़ी राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी में आयोजित तीन दिवसीय 69वीं विद्यालयीय प्रदेशीय कुराश प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटे थे। वाराणसी मंडल की ओर से प्रतिभाग करते हुए 13 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल और 2 खिलाड़ियों ने रजत व 5 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। खिलाड़ियों का स्वागत कर प्रोत्साहन राशि दी गई। 

खिलाड़ियों का सम्मान करते प्राचार्य डाॅ. रमेश। - फोटो : संवाद
यूपी कॉलेज में हुआ हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की हॉकी स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों का शनिवार को उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश सिंह ने सम्मान किया। प्रतियोगिता में 40 प्लस में राजर्षि क्लब, अंडर-11 में उदय प्रताप इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। इन्हें कॉलेज के प्राचार्य ने कॉलेज के मैदान पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। संचालन योगेश सिंह, धन्यवाद ज्ञापन सतीश नारायण सिंह ने किया। मौके पर अमित सिंह, शशिकांत सिंह, पंकज सिंह, राजेंद्र विक्रम सिंह रहे। 

135 अंक के साथ कुश्ती में वाराणसी को तीसरा स्थान
खेल विभाग और यूपी कुश्ती संघ के समन्वय प्रादेशिक सीनियर महिला कुश्ती 13 से 15 नवंबर तक मथुरा में खेली गई। इसमें वाराणसी मंडल की महिला पहलवानों ने तीन रजत और पांच कांस्य समेत कुल आठ पदक जीतकर 135 अंकों के साथ तीसरे स्थान पाया। 

कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि 50 किलो भारवर्ग में नेहा पाल ने रजत, 53 किलो में करिश्मा त्रिपाठी ने कांस्य, 55 किलो में रेशमा यादव ने कांस्य, 57 किलो में वंदना चौहान ने रजत, 59 किलो में खुशबू कुमारी ने कांस्य, 68 किलो में रोली यादव ने कांस्य, 72 किलो में कौशकी पाल ने कांस्य और 76 किलो में लक्ष्मी ने रजत पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष वाराणसी कुश्ती संघ राजीव सिंह रानू, बलराम मिश्र ने बधाई दी। 

कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
वार्षिक खेलों में ग्रीन हाउस बना ओवरऑल चैंपियन 
महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। इसमें सर्वाधिक अंक लेकर ग्रीन हाउस ओवरऑल विजेता बनी। अंतिम दिन कबड्डी प्रतियोगिता हुई। वार्षिक खेल के जूनियर वर्ग में पस्तुल जुंबा, एरोबिक्स, पिरामिड, ट्रेन स्ववीजर, कोन रेस की स्पर्धा हुई। प्रतियोगिता में सीमा सिंह, प्रिंस यादव, तनमय, जैसी, नवीना, सिद्धी, अधिकारितिका आय हर्षित, सौम्या, रिया ने पदक जीते। विद्यालय के प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
वंशिका के गोल से क्वार्टर फाइनल में विकास क्लब 
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में शनिवार को आमंत्रण हैंडबॉल के क्वालिफाइंग मुकाबले खेले गए। इसमें पहले हाफ में मैच बराबरी पर रहा, दूसरे हाफ का खेल समाप्त होने से सात मिनट पहले वंशिका ने गोल कर विकास क्लब को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।

मुकाबले में रितिका पटेल, सोनाली पाल और वंशिका प्रजापति के प्रदर्शन से विकास क्लब ने वीनस क्लब को 31-29 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वीनस क्लब की श्रेया सिंह और काजल पाल ने काउंटर अटैक किया। हाफटाइम तक स्कोर 20-20 रहा। दूसरे हाफ में वंशिका प्रजापति ने विकास क्लब की तरफ से बाएं छोर से आक्रमण शुरू किया।

मैच समाप्त होने पर विकास क्लब 31-29 गोल से आगे थी। विकास क्लब की ओर से वंशिका प्रजापति, रितिका पटेल और सोनाली पाल ने नौ-नौ गोल किए। वीनस क्लब की श्रेया पाल और काजल पटेल ने आठ-आठ गोल किए। निर्णायक की भूमिका प्रवीण कुमार ने निभाई।
विज्ञापन

वाराणसी के तीन खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
राष्ट्रीय हैंडबॉल में वाराणसी के तीन खिलाड़ी 
राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल अंडर 17 प्रतियोगिता कर्नाटक में 25 से 29 नवंबर तक खेली जाएगी। इसमें हिस्सा लेने वाली उत्तर प्रदेश की टीम में वाराणसी के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। विकास इंटर कॉलेज के शिवनारायण यादव, निर्भय पटेल और रुद्रांश यादव का चयन हुआ है। काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि तीनों खिलाड़ी डॉ. आशा की देखरेख में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें