फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एडीजी ने जमकर लगाई फटकार, लापरवाही पर एसओ लाइन हाजिर, बाकी को चेताया

Sat, 13 Jun 2020 04:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

  • आजमगढ़ में एडीजी जोन ने पुलिस लाइन सभागार में की क्राइम मीटिंग, लगाई जमकर फटकार।
  • कार्यों में लापरवाही पर एसओ निजामाबाद को एडीजी ने किया लाइन हाजिर।
  • सीओ सगड़ी और शहर कोतवाल, देवगांव कोतवाल व एसओ दीदारगंज को चेतावनी।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में मीटिंग करते एडीजी जोन (वाराणसी) ब्रजभूषण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडीजी जोन वाराणसी ब्रजभूषण ने शनिवार को आजमगढ़ पुलिस लाइन सभागार में जिले के गड़बड़ हुए क्राइम कंट्रोल की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लपरवाही में एसओ निजामाबाद को जहां लाइन हाजिर कर दिया तो वहीं सीओ सगड़ी, शहर कोतवाल, देवगांव कोतवाल व एसओ दीदारगंज को कड़ी चेतावनी देते हुए 15 दिनों में सुधार लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

लगभग 12 बजे एडीजी जोन पुलिस लाइन सभागार पर पहुंचे। यहां उन्हें आजमगढ़ पुलिस की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर देने की व्यवस्था थी लेकिन उन्होंने उसे नहीं लिया। वह सीधे सभागार में समीक्षा के लिए पहुंच गए। दो घंटे से अधिक समय तक चली समीक्षा में उन्होंने एसओ और सीओ से बारी-बारी से पूछताछ की।


पहले की कई घटनाओं का खुलासा न करने और काम में लापरवाही बरतने पर एडीजी ने बैठक के दौरान ही एसओ निजामाबाद को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर, शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता, देवगांव कोतवाल विमलेश मौर्या व एसओ दीदारगंज को कड़ी चेतावनी देते हुए 15 दिनों में सुधार का निर्देश दिया। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन

मीटिंग करते एडीजी जोन (वाराणसी) ब्रजभूषण। - फोटो : अमर उजाला।
लगभग चार माह बाद समीक्षा के लिए जिले में एडीजी आज गाड़ी से उतरते ही रौब में नजर आए और डीआईजी, एसपी, सभी एडीशनल एसपी, सभी सीओ के साथ ही सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों की उन्होंने जम कर क्लास लेते हुए जल्द गड़बड़ हुई कानून व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। इसके साथ ही पूर्व की घटनाओं का तुरंत खुलासा करने को भी कहा। इस अवसर डीआईजी सुबाष चंद्र दूबे, एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसपी आरए एनपी सिंह आदि मौजूद रहे।

सिकंदरपुर की घटना में चार और गिरफ्तार :
एडीजी जोन ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में हुई घटना में चार और लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार तीन की गिरफ्तारी शेष है, लेकिन मैने वीडियो व फोटो के आधार पर अन्य लोगों को भी चिह्नित करने और उन पर भी गैंगस्टर व रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया है। महराजगंज की घटना सांप्रदायिक गुंडई का रूप है। ऐसी गुड़ई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

मौके पर जाकर कराए भूमि विवाद का निस्तारण :
एडीजी जोन ने कहा कि भूमि विवाद, रास्ते का विवाद आदि को लेकर मारपीट की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इस पर लगाम लगाने की तत्काल जरूरत है। इसके लिए बीट सिपाही के साथ ही एसओ, एसआई व जरूरत पड़ने पर सीओ भी मौके पर जाएं और ऐसे प्रकरणों का तुरंत निस्तारण कराएं, ताकि मारपीट की नौबत आने ही न पाए।

गोकशी के वांछितों की दो दिन में करें गिरफ्तारी :
समीक्षा बैठक के दौरान एडीजी जोन वाराणसी ने कहा कि गोकाशी के मामले में जिले में वांछितों की संख्या 142 बताई गई थी। इसमें काफी संख्या में वांछित अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। उन्होंने सभी एसओ व सीओ को निर्देश दिया कि दो दिनों के अंदर गोकशी के सभी वांछित गिरफ्त में होने चाहिए। उन गैंगस्टर एक्ट लगाकर कार्रवाई की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें