आराजीलाइन ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय हरसोस के प्रभारी प्रधानाध्यापक अलियार को विद्यालय में अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को बीएसए राकेश सिंह ने निलंबित कर दिया। बीईओ आराजीलाइन द्वारा शुक्रवार को विद्यालय की उपस्थिति पंजिका की जांच में पाया गया कि फरवरी माह में विद्यालय की सहायक अध्यापक श्वेता जायसवाल, नत्थू राम व अनुदेशक किरण पटेल अनुपस्थित थे। लेकिन उपस्थिति पंजिका में फर्जी तरीके से श्वेता जायसवाल का हस्ताक्षर बनाया गया है। अनियमितताओं को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।