फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सावन-नागपंचमी पर अपर पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरी मीणा ने जायजा लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर समेत शहर की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को परखा। सीसीटीवी निगरानी और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती का भी जायजा लिया गया। अपर पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश दिए। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जल पुलिस को मोटरबोट के जरिये लगातार निगरानी रखने को कहा। प्रमुख मार्गों पर सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या आपात स्थिति की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें