-गश्त के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और व्यवस्था से जुड़े कई पहलुओं की समीक्षा की
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरी मीणा ने शुक्रवार को दालमंडी और दशाश्वमेध घाट का निरीक्षण किया। आरआरएफ, पीएसी और पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त कर व्यवस्था को परखा। अनुशासन और व्यवस्था से जुड़े कई पहलुओं की समीक्षा की। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने दालमंडी सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर रक्षा संकेत, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण, पैदल मार्ग और कार्यस्थल सुरक्षा लागू किए जाने को निर्देशित किया। निर्माण में लगे ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पालन और यातायात जाम और भीड़-भाड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त मार्गदर्शन और पुलिसबल तैनात किए जाने पर जोर दिया। श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर, नई सड़क, गिरजाघर चौराहा, गोदौलिया चौराहा से दशाश्वमेध घाट तक पैदल गश्त के दौरान उन्होंने जोखिम भरे स्थानों और संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर विशेष निगरानी और दशाश्वमेध घाट पर 24 घंटे पिकेट ड्यूटी बनाए रखने के निर्देश। अपर पुलिस आयुक्त ने सड़क किनारे अवैध ठेले, खोमचे और अन्य अतिक्रमण हटवाए।