कछवा रोड। स्थानीय बाजार के अंडरपास के पास उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान मिर्जामुराद पुलिस की ओर से ठेला-पटरी दुकानदारों को हटाने से नाराज दुकानदारों ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को पत्रक सौंपा। रोजी-रोटी और जीवनयापन में मुसीबत झेल रहे ठेला पटरी दुकानदारों ने ठेला लगाने की अनुमति मांगी। पूर्व में हटाए गए ठेला पटरी दुकानदारों ने एसडीएम राजातालाब को भी पत्रक सौंपा। इस मौके पर प्रमुख सुभाष केसरी, राधेश्याम जायसवाल, खरपत्तू, लालचंद आदि रहे। संवाद