छठ पर्व की तैयारियों को लेकर वाराणसी में अपर नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर घाट की तैयारियों का जायजा लिया। सिल्ट हटाने का कार्य जारी है लेकिन अभी दावे के अनुसार रूप नहीं ले पा रहा है लिहाजा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी में छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्या ने गंगा और वरुणा नदी के घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा के शिवाला, अस्सी, महानिर्वाणी, दशाश्वमेध आदि घाटों के निरीक्षण के दौरान सिल्ट हटवाने, स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, सीवर ओवरफ्लो और यूरेनल की व्यवस्था मुकम्मल कराने की हिदायत दी। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, नमो घाट आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन को पूजा वाले घाटों पर जल्द से जल्द सिल्ट पूरी तरह से साफ करने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
बताते चलें कि दीपावली बीतने के साथ ही घाट किनारे वेदियों के बनने का सिलसिला भी शुरू हो गया है । भक्त गंगा घाट किनारे पहुंचकर अपनी जगह को व्यवस्थित करने में जुटे हैं। जिस तरह के दावे किए जा रहे थे हकीकत में व्यवस्था ने अभी वो रूप नहीं पकड़ा है लेकिन दावा किया जा रहा है कि डाला छठ से पहले सबकुछ व्यवस्थित होगा। अधिकारियों ने निरीक्षण कर निर्देश दे दिया है और काम ने तेजी पकड़ी है।