फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य ने ऊर्जा संरक्षण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (रेल विद्युतीकरण) रामेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को लहरतारा स्थित एनईआर रेलवे के डीआरएम भवन में दो दिवसीय बैठक हुई। भारतीय रेलवे के विद्युत सामान्य अन्य विद्युत विभागों के रखरखाव अध्ययन समूह की तीसरी बैठक में विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे के मंडलों के विभिन्न विद्युत प्रतिष्ठानों, रख-रखाव कार्यों, सुरक्षा मानकों व यात्री सुविधाओं से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। पावर सप्लाई, अर्थिंग, हाई मास्ट पोल्स, स्मार्ट मीटर, स्विच, विद्युत पैनल, एमसीबी, फ्यूज, कैपिसेटर, सोलर पावर प्लांट के संस्थापन, लिफ्ट, एस्केलेटर और स्टेशन लाइटिंग से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर चर्चा हुई। इन सभी के मानक स्तर को सुनिश्चित करने के लिए (आरडीएसओ) अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन द्वारा नियमावली जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें