श्रीकृष्ण उत्सव सेवा समिति की ओर से रामकटोरा स्थित कसेरा धर्मशाला चिंतामणि बाग में चल रही श्रीरामकथा में कथाव्यास ने शुक्रवार को जगतगुरु पातालपुरी मठ के महंत बालक देवाचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के विवाह में तमाम बाधाओं के बाद भी उनकी शादी अति सुंदर एवं भव्य रूप में हुई। संस्था के महामंत्री विनोद कसेरा ने सौभाग्यवती महिलाओं को शृंगार-सौभाग्य पेटी का वितरण किया। पंडाल में भीड़ रही। लोगों में प्रभु प्रसाद का वितरण हुआ। व्यासपीठ की आरती अध्यक्ष अशोक कसेरा, भईया लाल, रामकुमारी देवी आदि ने किया। इस दौरान मां शीतला नवयुवक सेवा समिति एवं रंजीत कसेरा, मनोहर ने पुरुष एवं महिलाओं को अंग वस्त्रम प्रदान किया।