फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस उपायुक्त ने सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। गोमती जोन के अपर पुलिस उपायुक्त नृपेंद्र ने शनिवार को फूलपुर थाने में थाना समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनी। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के तुरंत, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। अपर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की जाए। दोनों पक्षों को सुनकर साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई करें। स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।भूमि, पैमाइश और अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई से समय-समय पर अवगत कराने को भी कहा गया। गोमती जोन के सभी थानों पर भी थाना समाधान दिवस हुआ। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जनसुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें