वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में 4.31 लाख रुपये हड़पने, जातिसूचक टिप्पणी कर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई। शिवपुर निवासी राहुल कुमार गौड़ ने आरोप लगाया कि परिचित अमित राज मिश्रा ने उनसे 4.31 लाख रुपये लेकर वापस नहीं किए। रुपये मांगने पर आरोपी ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एससी/एसटी एक्ट के विशेष न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। न्यायालय के आदेश पर लालपुर-पांडेयपुर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो