मिर्जामुराद। थाना परिसर में निर्माणाधीन भवन का शुक्रवार को एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र ने निरीक्षण किया। एडीसीपी ने कहा कि नया भवन आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। सुव्यवस्थित कार्यालय कक्ष, अभिलेख कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, महिला परामर्श कक्ष, आगंतुक कक्ष और प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वच्छ पेयजल, शौचालय और सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। ठेकेदार समेत संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। संवाद