फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मां की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित, दान-पुण्य कर की प्रार्थना

Mon, 10 Nov 2025 02:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Pankaj Tripathi in Varanasi: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए काशी के गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान किए। उन्होंने नाव से बीच गंगा में पहुंचकर मां की अस्थियों का विसर्जन किया। 
विज्ञापन
वाराणसी में अभिनेता पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी सोमवार को काशी आए। यहां उन्होंने अपनी दिवंगत मां श्रीमती हेमवंती देवी की आत्मा की शांति के लिए मोक्षदायिनी नगरी वाराणसी में अस्थि विसर्जन और दान-पुण्य के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अस्सी घाट से नाव में सवार होकर पूरी श्रद्धा के साथ मध्य गंगा की धारा में अपनी माता की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान वे भावुक नजर आए।

विज्ञापन

 
धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद पंकज त्रिपाठी ने अस्सी घाट स्थित एक आश्रम में ब्राह्मणों को दान-पुण्य कर अपनी माता के लिए शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने काशी की अलौकिक शांति और सौंदर्य की प्रशंसा की। 

इस शोक और आस्था के क्षण में पंकज त्रिपाठी के पारिवारिक सदस्यों के साथ उनके करीबी मित्र और सहयोगी भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों में साकिब भारत, हितेश, प्रियंका चावला, हरी ओम शर्मा, आदित्य सहित कई लोग शामिल रहे। अभिनेता ने इस कठिन समय में शांति और सांत्वना के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें