फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: संकटमोचन दरबार पहुंचे अभिनेता अभिषेक बच्चन, 15 मिनट तक की पूजा-पाठ, सेल्फी के लिए बेताब दिखे फैंस

Thu, 08 Dec 2022 05:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन संकटमोचन हनुमान और राम दरबार में विधिवत दर्शन पूजन किया। अभिषेक बच्चन और अजय देवगन फिल्म भोला की शूटिंग के लिए वारणसी पहुंचे हुए हैं। अभिषेक बच्चन बुधवार को वाराणसी पहुंचे।  सफेद कुर्ता-पायजामा, साथ में सदरी के साथ कंधे पर शॉल लिए अभिषेक बच्चन की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
अभिनेता अभिषेक बच्चन पहुचे संकटमोचन दरबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन गुरुवार को संकटमोचन मंदिर दर्शन पूजन करने पहुचे। जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान और राम दरबार में विधिवत दर्शन पूजन किया। करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में दर्शन पूजन करने के बाद अपने गंतव्य की ओर लौट गए। इस दौरान मंदिर के बाहर उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी ली।

विज्ञापन

बता दें कि अभिषेक बच्चन और अजय देवगन फिल्म भोला की शूटिंग के लिए वारणसी पहुंचे हुए हैं। अभिषेक बच्चन बुधवार को वाराणसी पहुंचे।  सफेद कुर्ता-पायजामा, साथ में सदरी के साथ कंधे पर शॉल लिए अभिषेक बच्चन की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बुधवार को अभिषेक बच्चन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-पाठ की। वहीं बुधवार को फिल्म भोला के एक सीन के लिए अजय देवगन वाराणसी के गोदौलिया चौराहा पहुंचे। अजय देवगन खुली जीप में बैठ कर गोदौलिया पहुंचे थे। जिन्हें देखकर फैंन शोर मचाने लगे। फिल्म के सीन के अनुसार अजय देवगन ने गोदौलिया चौराहे के दो चक्कर लगाए। अजय देवगन की एक झलक पाने के लिए फैंन में खासा उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें